ग़ुस्से में Big B…मीडिया की रिपोर्टिंग पर भड़के अमिताभ बच्चन

5 करोड़ फॉलोअर्स का दिया हवाला
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मीडिया की एक रिपोर्ट से नाराज़ हैं।
दरअसल, उन्होंने श्रीकृष्ण की स्तुति में ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ लिखा था। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में इसे विरोधियों को दी गई चुनौती के रूप में पेश किया गया।
अमिताभ ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनकी धार्मिक प्रार्थना के शब्दों का गलत अर्थ निकालकर उनका निरादर किया गया। उन्होंने मीडिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अब मीडिया हमारे हाथ में भी है।
अमिताभ ने अपने 5 करोड़ फॉलोअर्स का ज़िक्र करते हुए कहा कि उनके समर्थक भी जवाब देने के लिए तैयार हैं।
Share this content:



Post Comment