सोमालिया के तट के पास भारतीय नौसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, समुद्री लुटेरों के क़ब्ज़े से मछली पकड़ने वाला जहाज़ छुड़ाया

20 क्रू मेंबर सुरक्षितभारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के ख़िलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहृत फिशिंग जहाज़ को सफलतापूर्वक मुक्त करा लिया है। इस ऑपरेशन में जहाज़ पर सवार सभी 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया।यह अभियान 48 घंटे से अधिक समय तक चला। ऑपरेशन की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान की मदद से मरीन कमांडो को ऑपरेशन क्षेत्र में पहुंचाया गया।बचाया गया जहाज ईरान का मछली पकड़ने वाला जहाज ‘अज़िनी (Azini)’ था, जिसे 29 अक्टूबर को सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास 12 हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अगवा कर लिया था।

इस अभियान में भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता, समुद्री निगरानी विमान और मरीन कमांडो (MARCOS) ने अहम भूमिका निभाई। भारतीय वायुसेना के C-17 विमान से कमांडो को ऑपरेशन क्षेत्र में पहुंचाया गया। नौसेना ने जहाज़ को घेरकर समुद्री लुटेरों से क्रू मेंबर्स को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान हथियारों का बड़ा ज़ख़ीरा भी बरामद किया गया।यह अभियान मुंबई से 3,000 किलोमीटर से अधिक दूर अरब सागर में चलाया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना और वायुसेना की संयुक्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान समुद्री सुरक्षा और हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के भारत के संकल्प को दर्शाता है।इस सफल ऑपरेशन में सभी 20 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
Share this content:



Post Comment