अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं को नेतृत्व और उद्यमिता से जोड़ रही है केंद्र सरकार

PM VIKAS योजना के तहत विशेष प्रशिक्षण पर ज़ोरमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (PM VIKAS) योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं को नेतृत्व विकास और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण, कौशल विकास और निरंतर सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके ज़रिए महिलाओं की नेतृत्व क्षमता विकसित करने, उद्यमिता कौशल को मज़बूत करने और टिकाऊ व्यवसाय स्थापित करने के अवसर बढ़ाने पर ज़ोर दिया जा रहा है।मंत्रालय के मुताबिक़, क्षमता निर्माण, नए अवसरों और समावेशी विकास पर ध्यान देते हुए अल्पसंख्यक समुदायों में महिला-नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।#
Share this content:



Post Comment