मुंबई: हिंदुत्ववादी संगठनों के विरोध के बाद इनऑर्बिट मॉल का नमाज़ रूम बंद, तोड़कर हटाया गया

मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित इनऑर्बिट मॉल में नमाज़ के लिए बनाई गई विशेष जगह को बंद कर हटाए जाने का मामला सामने आया है। यह घटनाक्रम हिंदुत्ववादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद हुआ।मामले की शुरुआत दो मुस्लिम लड़कियों के एक वायरल वीडियो से हुई, जिसमें वे मॉल के अंदर बने नमाज़ रूम की जानकारी दे रही थीं। वीडियो में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था के साथ वुजू की सुविधा भी दिखाई गई थी।30 अक्टूबर को हिंदुत्ववादी संगठन सकल हिंदू समाज मुंबई ने इस वीडियो को एक्स पर साझा किया और मॉल में नमाज़ के लिए अलग जगह बनाए जाने पर सवाल उठाए। संगठन ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नमाज़ रूम हटाने की मांग की।31 अक्टूबर को संगठन ने एक और वीडियो साझा किया, जिसमें नमाज़ रूम की जगह टूटी हुई टाइलें और हटाई गई सुविधाएं दिखाई गईं। संगठन ने इसे विरोध प्रदर्शन के बाद हुई कार्रवाई बताया।इस घटनाक्रम के बाद मॉल में धार्मिक सुविधाओं और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर बहस शुरू हो गई है।हालांकि, इनऑर्बिट मॉल प्रबंधन और मुंबई पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि कमरे को हटाने का आदेश किसने दिया और इसके पीछे क्या आधिकारिक कारण था।#Inorbitmall,#Mumbai,#namaz, #prayersroom,
Share this content:



Post Comment