“तुम दाढ़ी-टोपी छिलवा के आओ” : बिहार मदरसा बोर्ड अध्यक्ष सलीम परवेज़ के बयान पर विवाद,

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
पटना | द पिलर इंडिया
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष जनाब सलीम परवेज़ का एक मदरसे के निरीक्षण के दौरान दिया गया कथित बयान विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सलीम परवेज़ एक मदरसा टीचर पर नाराज़गी जताते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, “तुम दाढ़ी-टोपी छिलवा के आओ।”
बताया जा रहा है कि मदरसे में निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां मिलने पर अध्यक्ष नाराज़ हो गए थे। इसी दौरान उन्होंने वहां मौजूद दाढ़ी-टोपी पहने मदरसा टीचर को लेकर यह टिप्पणी की।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सलीम परवेज़ की आलोचना हो रही है। कई लोग उनकी टिप्पणी को धार्मिक पहचान और पहनावे से जोड़कर आपत्तिजनक बता रहे हैं और उनसे मुस्लिम समुदाय से माफ़ी मांगने की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल इस मामले में सलीम परवेज़ की तरफ़ से कोई आधिकारिक सफाई या माफ़ी सामने आने की पुष्टि नहीं हुई है।
,
Share this content:



Post Comment