सहारनपुर के डॉ. उबैद ने बढ़ाया देश का मान

यूरोप में मिला ‘Best Invited Talk Award

1000343732-825x1024 सहारनपुर के डॉ. उबैद ने बढ़ाया देश का मान

सहारनपुर के ग्रामीण इलाक़े से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले युवा वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद उबैदुल्लाह को यूरोप में प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा गया है। उन्हें Materials Research Society of Europe की ओर से ‘Best Invited Talk Award’ प्रदान किया गया।यह सम्मान पोलैंड की Warsaw University of Technology में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी वैज्ञानिक प्रस्तुति और शोध कार्य के लिए दिया गया।

1000343738-1024x933 सहारनपुर के डॉ. उबैद ने बढ़ाया देश का मान

डॉ. उबैद ने दिल्ली की Jamia Millia Islamia University से नैनो technology में PhD की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वह रियाद स्थित King Saud University के Department of Chemistry में Assistant Professor के तौर पर कार्यरत हैं।इससे पहले भी डॉ. उबैद को उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर की रिसर्च और वैज्ञानिक योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं।

1000343734-768x1024 सहारनपुर के डॉ. उबैद ने बढ़ाया देश का मान

सहारनपुर के ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर विज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक मंच पर यह उपलब्धि हासिल करना न केवल डॉ. उबैद के लिए, बल्कि उनके परिवार, ज़िले और देश के लिए भी गौरव की बात है।The Pillar India डॉ. उबैद को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता है।#DrUbaid #BestInvitedTalk #ScienceAward #MaterialsResearch #KingSaudUniversity #Saharanpur #IndianScientist #Science #Research #Warsaw #JamiaMilliaIslamia

Share this content:

You May Have Missed