दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल फोरम: कश्मीर से दक्षिण भारत तक सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन

भारत ने दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में आयोजित पहले SCO Civilisational Dialogue Forum में कश्मीर से दक्षिण भारत तक अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, साहित्य और परंपराओं को प्रदर्शित किया। इसमें मुस्लिम देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत, सूफी संतों, पुराने शायरों और मुस्लिम दार्शनिकों के योगदान को भी जगह दी गई, जो क्षेत्र की सदियों पुरानी सांस्कृतिक कड़ियों को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दुनिया युद्ध और अशांति की चर्चा में उलझी है, भारत सभ्यताओं के बीच संवाद को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने सांस्कृतिक जुड़ाव को वैश्विक शांति की सबसे मज़बूत गारंटी बताया।केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि SCO पिछले 25 वर्षों में आपसी विश्वास, सहयोग और साझा विकास का महत्वपूर्ण मंच बना है। उन्होंने कहा कि सभ्यताएं अलग-थलग रहकर नहीं, बल्कि संवाद और एक-दूसरे से सीखने के जरिए समृद्ध होती हैं। भारत की प्राचीन सभ्यता, ज्ञान, दर्शन, विज्ञान, साहित्य और कला ने सदियों से मानवता को समृद्ध किया है।तीन दिवसीय फोरम का उद्देश्य SCO देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग, आपसी समझ और लोगों के बीच संपर्क को मज़बूत करना है।#SCO,#India,
Share this content:



Post Comment