मोहम्मद शमी की जयंत से मुलाक़ात, अमरोहा में सियासी चर्चाएं तेज़!

दिल्ली/अमरोहा: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की रविवार को राष्ट्रीय लोकदल (RLD) अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मुलाक़ात हुई। जयंत चौधरी ने ख़ुद दोनों की मुलाक़ात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद शमी के राजनीति में आने को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।
मोहम्मद शमी और जयंत चौधरी का अमरोहा से पुराना जुड़ाव भी रहा है। 2023 वर्ल्ड कप में शमी के शानदार प्रदर्शन के बाद जयंत चौधरी ने उनके गांव सहसपुर अलीनगर में खेल सुविधाओं के विकास के लिए अपनी सांसद निधि से मदद देने का प्रस्ताव रखा था।
अब दोनों की ताज़ा मुलाक़ात ने पश्चिमी यूपी की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दिया है। सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में शमी के अमरोहा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
हालांकि, मोहम्मद शमी या RLD की ओर से अभी चुनाव लड़ने अथवा पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Share this content:



Post Comment