UN महासभा के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे ईरानी राष्ट्रपति, टीम के कुछ सदस्यों को US वीज़ा का इंतज़ार!

तेहरान/न्यूयॉर्क: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान आज (मंगलवार) को न्यूयॉर्क के लिए रवाना होंगे। वे संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में हिस्सा लेंगे और बुधवार को महासभा को संबोधित करेंगे।
पेजेश्कियान का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बरक़रार है। इसी बीच ईरानी राष्ट्रपति के प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों को अमेरिकी वीज़ा नहीं मिलने की ख़बर भी सामने आई है।
इस दौरे के दौरान पेजेश्कियान के संबोधन और अमेरिका समेत वैश्विक मुद्दों पर उनके रुख़ पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नज़र रहेगी।
Share this content:



Post Comment