आसिम वक़ार का ओवैसी पर तंज़, AIMIM के पुराने सियासी रिश्तों पर उठाए सवाल!

आसिम वक़ार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर AIMIM और असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए उनके राजनीतिक सफर और कांग्रेस-सपा के साथ मौजूदा सियासी समीकरणों पर सवाल उठाए।
आसिम वक़ार ने लिखा कि उन्हें AIMIM को पहचानने में 10 साल लगे और एहसास होने के बाद उन्होंने “ख़ुदा हाफ़िज़” कह दिया। इसके बाद उन्होंने ओवैसी और उनके वालिद के कांग्रेस के साथ लंबे राजनीतिक रिश्ते का ज़िक्र करते हुए सवाल किया कि 1985 से 2014 तक क़रीब 29 साल कांग्रेस के साथ रहने के बाद उन्हें यह एहसास हुआ कि कांग्रेस मुसलमानों की दुश्मन है।
वक़ार ने आगे सवाल किया कि जब ओवैसी आज अपने भाषणों में कांग्रेस और सपा को मुसलमानों का दुश्मन बताते हैं, तो फिर कांग्रेस और सपा के साथ आने की इतनी बेचैनी क्यों दिखाई देती है?
उन्होंने तंज करते हुए पूछा कि क्या AIMIM “मुसलमानों के दुश्मनों” के साथ दोस्ती करना चाहती है?
Share this content:



Post Comment