मम्नूर एयरपोर्ट का नाम मौलवी सैयद अलाउद्दीन के नाम पर रखने की मांग!

Owaisi-Letter-769x1024 मम्नूर एयरपोर्ट का नाम मौलवी सैयद अलाउद्दीन के नाम पर रखने की मांग!

हैदराबाद: AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को पत्र लिखकर वारंगल के प्रस्तावित मम्नूर एयरपोर्ट का नाम 1857 की जंग-ए-आज़ादी के स्वतंत्रता सेनानी और हैदराबाद की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद के पूर्व इमाम मौलवी सैयद अलाउद्दीन के नाम पर रखने की मांग की है।

ओवैसी ने कहा कि मौलवी सैयद अलाउद्दीन ने 1857 के विद्रोह के दौरान ब्रिटिश सत्ता के ख़िलाफ संघर्ष में भूमिका निभाई थी। उन्हें बाद में अंडमान की सेल्युलर जेल भेजा गया था। ओवैसी का कहना है कि मम्नूर एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखा जाना देश के लिए दी गई उनकी क़ुर्बानी और सेवाओं को याद रखने का एक माध्यम होगा।

ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हाल ही में मम्नूर में प्रस्तावित वारंगल एयरपोर्ट के नाम को लेकर जनता से सुझाव मांगे थे। एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद इसे विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

अब मम्नूर एयरपोर्ट के नाम को लेकर अलग-अलग नामों के सुझाव सामने आ रहे हैं, जिनमें मौलवी सैयद अलाउद्दीन का नाम भी शामिल हो गया है।

Share this content:

You May Have Missed