OBC अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर राहुल गांधी का CM मोहन यादव को पत्र

Rahul-Gandhi-819x1024 OBC अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर राहुल गांधी का CM मोहन यादव को पत्र

23 सितम्बर 2026

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर 27% OBC आरक्षण के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की है।

इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम में OBC वर्ग के छात्रों ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद 27% आरक्षण के तहत 13% पदों पर नियुक्तियां वर्षों से लंबित हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि चार साल से अधिक समय से नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे युवाओं का कीमती समय और ज़ाया नहीं होना चाहिए।

उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से 27% OBC आरक्षण लागू कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की।

राहुल गाँधी ने पात्र में किया लिखा

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के अनेक छात्रों ने शिक्षा, रोज़गार और अपने भविष्य से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए। इनमें OBC आरक्षण के तहत रुकी नियुक्तियों का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से रुकी हुई नियुक्तियों के कारण वे लगातार अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। इन युवाओं ने परीक्षा पास कर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है, फिर भी 87:13 व्यवस्था के तहत OBC आरक्षण से जुड़े 13% पदों को होल्ड पर रखा गया है और इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी 2022 से आज तक नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे हैं।

सभी दलों ने सर्वसम्मति से 27% OBC आरक्षण को समर्थन दिया था, फिर भी इस मुद्दे का समाधान अब तक नहीं हुआ है। इसी देरी के कारण अभ्यर्थी आरक्षण के क्रियान्वयन और अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर बार-बार सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

आपसे अनुरोध है कि छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी बात सुनें और जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान करें। इस देरी के कारण अभ्यर्थी पहले ही अपना बहुत कीमती वक्त गंवा चुके हैं। अब बिना किसी देरी के 27% OBC आरक्षण लागू कर 13% होल्ड पदों के सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएं।

Share this content:

You May Have Missed