ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ पर हमले को लेकर MEA का बयान!

MEA-Statement-1024x1024 ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ पर हमले को लेकर MEA का बयान!

विदेश मंत्रालय (MEA) ने ओमान के तट के पास वाणिज्यिक जहाज़ MT El Gaia पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय के अनुसार, जहाज़ पर सवार 14 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक की तलाश जारी है।

भारत ने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और नागरिक नाविकों की जान ख़तरे में डालना अस्वीकार्य है। भारत ने क्षेत्र में तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के जरिए शांति बहाल करने की अपील भी की है।

MEA ने ओमान के अधिकारियों की राहत एवं बचाव प्रयासों के लिए आभार जताया है।

Share this content:

You May Have Missed