Ameeq Jamai on Akhilesh Yadev

“अखिलेश यादव सिर्फ नेता नहीं, गुरु और पिता समान हैं”: अमीक़ जामेई

Ameeq-Jamai-819x1024 "अखिलेश यादव सिर्फ नेता नहीं, गुरु और पिता समान हैं": अमीक़ जामेई

लखनऊ: पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमीक़ जामेई ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर एक भावनात्मक और राजनीतिक पोस्ट की है। उन्होंने अखिलेश यादव को सिर्फ अपना नेता नहीं, बल्कि ‘गुरु’ और ‘बड़े भाई-पिता की तरह स्नेह देने वाला’ बताया।

अमीक़ जामेई ने लिखा कि उन्होंने अखिलेश यादव के साथ अपनी ज़िंदगी जोड़ ली है और उनकी राजनीतिक यात्रा सेक्युलर सोशलिस्ट विचारधारा पर आधारित है। उन्होंने कहा कि नफ़रत, द्वेष, असहिष्णुता और हिंसा के दौर में भी अखिलेश यादव उच्च स्तर की राजनीति में अपने आदर्शों का पालन करते हैं और ‘अंडर अटैक’ मुस्लिम समाज के सुख-दुख में खुलकर शामिल होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव द्वारा स्थापित पार्टी के कार्यक्रम और आदर्श अब उनकी ज़िंदगी का हिस्सा होंगे। पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘इंक़लाब ज़िंदाबाद और ‘अखिलेश यादव ज़िंदाबाद’ के नारे भी लगाए।

अमीक़ जामेई का यह बयान ऐसे समय आया है जब 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी खेमे में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद लगातार विपक्षी एकजुटता और सपा-कांग्रेस तालमेल की ज़रूरत पर ज़ोर देते रहे हैं। वहीं आसिम वक़ार भी बीजेपी के ख़िलाफ विपक्षी दलों के व्यापक एकजुट होने की वकालत करते रहे हैं।

अमीक़ जामेई की इस पोस्ट को सपा के भीतर अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति विश्वास और वैचारिक प्रतिबद्धता के तौर पर देखा जा रहा है।

Share this content:

Previous post

SIR नोटिस पर ओवैसी की अपील, “जवाब ज़रूर दें, वोटिंग राइट ही नहीं नागरिकता भी ख़तरे में पड़ सकती है”

Next post

अहमदनगर में शाह-ए-ख़ास ट्रेडर्स चैंबर्स एंड सोसाइटी का आयोजन, व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा

You May Have Missed