Morocco First Lady Prime Minister

मोरक्को में ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव, फातिमा एज्जाहरा अल मंसूरी बनीं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री

Morocco-819x1024 मोरक्को में ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव, फातिमा एज्जाहरा अल मंसूरी बनीं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री

मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने 29 सितंबर 2026 को फातिमा एज्जाहरा अल मंसूरी को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री यानी Head of Government नियुक्त किया। यह नियुक्ति 23 सितंबर को हुए संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी Authenticity and Modernity Party (PAM) के सबसे अधिक सीटें जीतने के बाद हुई है।

PAM ने 395 सदस्यीय सदन में 97 सीटें जीती हैं। हालांकि बहुमत के लिए 198 सीटों की ज़रूरत है, इसलिए अल मंसूरी को नई सरकार बनाने के लिए गठबंधन करना होगा।

फातिमा एज्जाहरा अल मंसूरी इससे पहले मोरक्को की शहरी नियोजन, आवास और नगर नीति मंत्री रह चुकी हैं और माराकेश की मेयर भी रही हैं। उनकी नियुक्ति मोरक्को की राजनीति में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका के लिहाज़ से एक ऐतिहासिक घटनाक्रम है।

Share this content:

You May Have Missed