UttamNagar Delhi Case

उत्तम नगर में परिवार की सुरक्षा का मामला, दिल्ली HC ने पुलिस को दिए सुरक्षा के निर्देश!

Uttam-Nagar-Delhi-Case-824x1024 उत्तम नगर में परिवार की सुरक्षा का मामला, दिल्ली HC ने पुलिस को दिए सुरक्षा के निर्देश!

नई दिल्ली: उत्तम नगर निवासी शहनाज़ और उनके परिवार की सुरक्षा से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मामला W.P.(CRL) 2902/2026 से जुड़ा है। उपलब्ध न्यायिक रिकॉर्ड के मुताबिक़, शहनाज़ उस FIR में आरोपी बनाए गए व्यक्ति की मां हैं, जो 4/5 मार्च 2026 को उत्तम नगर में हुई तरुण की मौत के मामले में दर्ज की गई थी।

APCR की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, परिवार का आरोप है कि घटना के बाद उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा था और वापस लौटने के बाद भी परिवार को कथित तौर पर हमलों और धमकियों का सामना करना पड़ा। APCR के मुताबिक 28-29 सितंबर को भीड़ द्वारा पथराव और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है।

मामले में अदालत ने उत्तम नगर थाना पुलिस को परिवार के घर के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस से एक सप्ताह के भीतर दस्तावेज़ी साक्ष्यों के साथ स्टेटस रिपोर्ट दाख़िल करने को कहा गया है।

मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर 2026 को निर्धारित बताई गई है।

ग़ौरतलब है कि इसी FIR से जुड़े मामले में सितंबर में दिल्ली हाईकोर्ट के रिकॉर्ड में शहनाज़ की ओर से पुलिस सुरक्षा की मांग दर्ज हुई थी और मामले को Justice Girish Kathpalia की बेंच के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया था।

Share this content:

You May Have Missed