Rahul gandhi Launches digital Platform "Satyagreh

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म, अन्याय के ख़िलाफ संघर्ष कर रहे लोगों को जोड़ने की पहल!

Rahul-gandhi राहुल गांधी ने शुरू किया ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म, अन्याय के ख़िलाफ संघर्ष कर रहे लोगों को जोड़ने की पहल!

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अन्याय और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से ‘सत्याग्रह’ नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है।

राहुल गांधी ने देशवासियों से अपील की है कि यदि वे किसी भी तरह के अन्याय का सामना कर रहे हैं या अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो अपनी कहानी और संघर्ष का अनुभव इस प्लेटफॉर्म पर साझा करें। इसके लिए लोगों को महज दो मिनट का समय देना होगा।

डिजिटल मैप पर दिखेंगी संघर्ष की कहानियां: इस पहल के तहत लोगों की ओर से साझा की गई समस्याओं और संघर्ष की कहानियों को एक डिजिटल नक्शे पर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों में समान मुद्दों और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और यह समझने में मदद मिलेगी कि वे इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं।

Lo_P_LS_Shri_Rahul_Gandhi_addressed_the_media_at_Indira_Bhawan_AICC_Hdqrs_17_2a43d8fecd-1024x901 राहुल गांधी ने शुरू किया ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म, अन्याय के ख़िलाफ संघर्ष कर रहे लोगों को जोड़ने की पहल!

बिखरी आवाज़ों को एकजुट करने की कोशिश: राहुल गांधी के मुताबिक़, Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित और महिलाएं समेत कई वर्ग अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाते हैं, लेकिन कई बार उनकी व्यक्तिगत आवाज़ दब जाती है। ‘सत्याग्रह’ पहल का उद्देश्य ऐसी बिखरी हुई आवाज़ों को एक मंच पर लाकर उन्हें एकजुट जनआंदोलन की ताक़त देना है।

‘सच सबसे बड़ा हथियार है’: राहुल गांधी: राहुल गांधी ने इस पहल के संदर्भ में महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि सच सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन उससे भी बड़ी ताकत उस सच के साथ एकजुट होकर खड़े होने में है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों के अधिकारों और उनके संघर्ष की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि वे ज़रूरत पड़ने पर संसद में, सड़क पर, ख़त लिखकर या जहां भी आवश्यक होगा, लोगों के साथ खड़े होकर उनकी आवाज़ को बुलंद करेंगे।

‘सत्याग्रह’ के जरिए राहुल गांधी ने देशभर में अलग-अलग मुद्दों पर संघर्ष कर रहे लोगों को एक साझा डिजिटल मंच देने की कोशिश की है, जहां उनकी व्यक्तिगत कहानियां व्यापक सामूहिक आवाज़ का हिस्सा बन सकें।

Share this content:

You May Have Missed