जंतर-मंतर पर महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी पर राहुल गांधी के सवाल

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर कथित बदसलूकी का आरोप लगाया है। इसी मामले को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।
राहुल गांधी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि महिला पत्रकार की शिकायत पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर पत्रकार घंटों बैठे रहे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी, हिरासत में लिए जाने और कैमरे छीने जाने के आरोपों का भी उल्लेख किया।
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन होने का हवाला देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा।
हालांकि, जंतर-मंतर प्रदर्शन के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन FIR दर्ज की हैं। पुलिस के मुताबिक़ ये मामले प्रदर्शन के दौरान लागू आदेशों के उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज किए गए हैं।
Share this content:



Post Comment