ज्ञानेश कुमार पर क़ानूनी कार्रवाई को लेकर अभिषेक मनु सिंघवी बोले; “हर बात में कोर्ट गए तो गणतांत्रिक प्रक्रिया की अवहेलना”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर क़ानूनी कार्रवाई के मुद्दे पर अपनी राय रखी है।
एक YouTube चैनल पर चर्चा के दौरान सिंघवी ने कहा कि वह उन लोगों में से हैं जो ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ सामान्य क़ानूनी कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर सीधे अदालत जाने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए उचित नहीं है।
सिंघवी के मुताबिक़, लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि किसी भी मुद्दे पर तुरंत अदालत का रुख़ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “हर बात में कोर्ट गए, तो आप गणतांत्रिक प्रक्रिया की अवहेलना कर रहे हैं।”
सिंघवी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।
Share this content:



Post Comment