खरगे के ‘मोदी-शाह Illegal’ वाले बयान पर रिजिजू का पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने SIR को लेकर केंद्र सरकार और चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में “illegal चुनाव” हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को “illegal” PM और HM बताते हुए सरकारों को भंग करने और बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव कराने की मांग की।
खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह SIR के जरिए देश को बर्बाद करने और लोकतंत्र को ख़त्म करने में लगे हैं।
जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने X पर लिखा;
“Are you illegal MP Kharge ji? Is Rahul Gandhi ji an illegal MP? Are Chief Ministers of Tamil Nadu, Karnataka, Keralam, Punjab, J&K, Himachal Pradesh, Jharkhand illegal? Stop insulting the Constitution of India.”
रिजिजू ने खड़गे के बयान पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर मौजूदा चुनावी प्रक्रिया ही “illegal” है, तो उसी प्रक्रिया से चुने गए विपक्षी नेताओं और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वैधता पर क्या सवाल नहीं उठता?
SIR और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार तेज़ होता जा रहा है।
Share this content:



Post Comment