ACP Vivek Bhagat

महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत के CDC चार्ज पर रोक!

ACP-Bhagat-Promotion-819x1024 महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत के CDC चार्ज पर रोक!

दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को Additional DCP का Current Duty Charge (CDC) दिए जाने के फैसले पर रोक लगा दी गई है। महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी और दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच दिल्ली सरकार ने 5 अक्टूबर के आदेश में संशोधन किया है। अब जांच पूरी होने तक विवेक भगत Additional DCP का कार्यभार नहीं संभालेंगे।

सरकार और पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि CDC कोई नियमित पदोन्नति नहीं, बल्कि अस्थायी प्रशासनिक व्यवस्था थी।

मामला हाल ही में जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान सामने आया था। एक महिला पत्रकार ने कवरेज के दौरान ACP विवेक भगत पर कथित तौर पर धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।

शिकायतों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। अब जांच के निष्कर्ष के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Share this content:

Previous post

संजय दत्त ने वायरल बयान पर दी सफाई, ‘मुन्नाभाई’ अंदाज़ में दिए बयान के बाद संजय दत्त का आया स्पष्टीकरण!

Next post

वायरल वीडियो पर संजय सिंह की नसीहत, कहा; अफवाह न फैलाएं, ख़बर चलाने से पहले संदर्भ जानें

You May Have Missed