SIR के ख़िलाफ विपक्षी पार्टियों का March, EC Office पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका फिर ले लिया हिरासत में
आकाशवाणी भवन में राहुल गांधी-प्रियंका गांधी का धरना, देर शाम पुलिस ने लिया हिरासत में

नई दिल्ली,06 अक्टूबर:
आज विपक्षी पार्टयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और SIR के मुद्दे पर पार्लियामेंट से EC कार्यालय तक मार्च निकाला। रस्ते में पुलिस द्वारा रोके जाने पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पुलिस को चकमा देते हुवे आकाशवाणी भवन में धरने पर बेठ गए जहाँ देर शाम पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेकर किंग्स रोड पुलिस स्टेशन लेजाया गया है। राहुल गांधीके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसद भी आकाशवाणी भवन परिसर में मौजूद थे। विपक्षी नेता चुनाव आयोग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के CEC के ख़िलाफ प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। संसद से चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने रोका, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

इस बीच तिरंगे को लेकर प्रियंका गांधी और पुलिस के बीच तीखी स्थिति भी देखने को मिली। प्रियंका गांधी तिरंगा हाथ में लेकर पुलिस के सामने डटी रहीं। राहुल गांधी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को तिरंगे को न छूने की हिदायत दी।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को परिसर से हटाने के लिए पुलिस ने प्रयास किया, जबकि बाहर भारी पुलिस बल और बसें तैनात रहीं। इससे पहले कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों में बैठाया दिया था।

SIR के ख़िलाफ विपक्षी पार्टियों का March, EC Office पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका
इससे पूर्व SIR और voter list को लेकर विपक्ष ने Parliament से Election Commission तक मार्च निकाला। Rahul Gandhi समेत कई विपक्षी सांसदों को EC office से पहले रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने Parliament Street पर धरना दिया और Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग दोहराई।

विपक्षी पार्टियों के मार्च के बीच राहुल गांधी ने Gyanesh Kumar पर निशाना साधते हुए वीडियो शेयर किया।
उन्होंने लिखा; “ज्ञानेश, अब हो गया भाई। इस्तीफ़ा देने का समय आ गया है।”
देर गए रात उन्हें किंग्सवे पुलिस स्टेशन से रिलीज़ कर दिया गया
Share this content:



Post Comment