अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव, 75% अग्निवीरों को मिलेगा दोबारा मौक़ा!

अग्निवीर योजना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। CDS जनरल NS राजा सुब्रमणि के मुताबिक़, चार साल की सेवा पूरी करने के बाद नियमित सैनिक के रूप में चयनित होने वाले 25% अग्निवीर अपनी सेवा जारी रखेंगे, जबकि बाकी 75% अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा अवसर दिया जाएगा।
इस दो साल की अवधि के बाद उनकी इच्छा और चयन मानदंडों के आधार पर उन्हें नियमित सेना में भर्ती होने के लिए फिर से विचार किया जा सकता है।
इस फैसले से उन अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल होने का एक और अवसर मिल सकता है, जिनका पहले चयन नहीं हुआ था।
Share this content:



Post Comment