लखनऊ से सऊदी अरब के तीन शहरों के लिए सीधी उड़ानें

लखनऊ से सऊदी अरब के तीन शहरों के लिए सीधी उड़ानें, उमराह यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
लखनऊ से सऊदी अरब की हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार मिला है। सऊदी एयरलाइन फ्लाईडील ने लखनऊ से जेद्दा के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है, जबकि मदीना के लिए पहली बार सीधी विमान सेवा 5 नवंबर से शुरू होगी।
नई व्यवस्था के तहत जेद्दा के लिए सोमवार, बुधवार और रविवार, दम्माम के लिए मंगलवार और शुक्रवार तथा मदीना के लिए गुरुवार और शनिवार को उड़ानें संचालित होंगी।
इस सुविधा से उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के उमराह यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें मदीना जाने के लिए सीधे लखनऊ से उड़ान का विकल्प उपलब्ध होगा।
Share this content:



Post Comment