अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के नतीजे घोषित
सारी रात चली मतगणना के बाद सुबह कर दिए गए घोषित।

सारी रात चली मतगणना के बाद सुबह कर दिए गए। चुनाव परिणाम सामने आते ही एएमयू परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला।अध्यक्ष पद पर नोमान अशरफ ने जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर नशरा नईम विजयी रहीं। वहीं सचिव पद के लिए मोहम्मद हमदान ने कामयाबी हासिल की।तीनों पदों के विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही एएमयू के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्टूडेंट यूनियन हॉल पर जमा हो गए और विजयी प्रत्याशियों के समर्थन में जुलूस निकाला गया।इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया गया। पूरा स्टूडेंट यूनियन हाल परिसर उत्साह और जोश से भरा नजर आया।इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ के सौ वर्ष से अधिक के इतिहास में पहली बार एक छात्रा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
नशरा नईम की इस ऐतिहासिक जीत को एएमयू छात्र संघ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।
नोमान अशरफ, नवनिर्वाचित अध्यक्ष एएमयू छात् नशरा नईम,उपाध्यक्ष एएमयू छात्र संघ
मोहम्मद हमदान, सचिन एएमयू छात्र संघ
Share this content:



Post Comment