हज 2027 की तैयारियों के लिए सऊदी अरब पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू हज कॉन्फ्रेंस एंड एग्ज़िबिशन 2027 में शामिल होने के लिए सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गए हैं। इस दौरान भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही हज 2027 की तैयारियों की समीक्षा भी होगी।
जेद्दा एयरपोर्ट पर भारत के कौंसुल जनरल फहद सूरी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रिजिजू ने कहा कि उनकी बैठकों का मुख्य उद्देश्य भारतीय हज यात्रियों के सफर को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाना है।
#KirenRijiju,#Haj2027, #SaudiArabia,#IndiaSaudiRelations,#ThePillarIndia,
Share this content:



Post Comment