DRDO

भारत की रक्षा ताक़त को मिली नई मज़बूती,DRDO ने प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया!

Rocket भारत की रक्षा ताक़त को मिली नई मज़बूती,DRDO ने प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया!

भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 5 नवंबर को सुबह 11:10 बजे ओडिशा तट के पास डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी प्रलय क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, परीक्षण के सभी निर्धारित लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किए गए। चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मिले आंकड़ों ने मिसाइल के शानदार प्रदर्शन की पुष्टि की।

यह सफलता भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक और सैन्य क्षमताओं को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Share this content:

You May Have Missed