Shiryansh Mohan-Director NCPUL

राष्ट्रीय उर्दू परिषद के नए निदेशक श्रीयांश मोहन ने संभाली ज़िम्मेदारी

Piryansh-Mohan-Director-NCPUL-1024x682 राष्ट्रीय उर्दू परिषद के नए निदेशक श्रीयांश मोहन ने संभाली ज़िम्मेदारी

उर्दू के प्रचार-प्रसार और डिजिटल विस्तार पर दिया ज़ोर

नई दिल्ली: राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद (NCPUL) के मुख्यालय में नवनियुक्त निदेशक श्रीयांश मोहन (IRS, C&IT) का स्वागत किया गया। इस अवसर पर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। निदेशक ने परिषद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाक़ात कर परिचयात्मक बातचीत भी की।

श्रीयांश मोहन ने कहा कि भारत सरकार ने उन्हें अन्य ज़िम्मेदारियों के साथ राष्ट्रीय उर्दू परिषद की ज़िम्मेदारी भी सौंपी है। वह इस दायित्व को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से ईमानदारी और टीमवर्क के साथ काम करते हुए परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपील की।

NCPUL-Director-1024x682 राष्ट्रीय उर्दू परिषद के नए निदेशक श्रीयांश मोहन ने संभाली ज़िम्मेदारी

उन्होंने उर्दू को भारतीय संस्कृति, तहज़ीब और साहित्यिक विरासत की महत्वपूर्ण भाषा बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत उर्दू के विकास और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के नए अवसर तलाशने की ज़रूरत है।

नए निदेशक ने परिषद की शैक्षिक, साहित्यिक और प्रशिक्षण योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के साथ डिजिटल तकनीक, सोशल मीडिया और आधुनिक संचार माध्यमों के ज़रिए उर्दू को युवाओं और विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने उर्दू को सूचना प्रौद्योगिकी और रोज़गार से जुड़ी गतिविधियों के साथ जोड़ने की आवश्यकता भी जताई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर BRICS जैसे मंचों के माध्यम से भारतीय भाषाओं और साहित्य को पहचान दिलाने की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उर्दू साहित्य, अनुवाद और सांस्कृतिक गतिविधियों के ज़रिए भारतीय भाषाई विरासत को दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है।

इस अवसर पर उन्होंने टीमवर्क का महत्व बताते हुए मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी का शेर भी पढ़ा:

मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर, लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया।

कार्यक्रम में परिषद के सहायक निदेशक, अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed