PoK में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग,7 लोगों की मौत का दावा; बच्चों के भी मारे जाने की ख़बर!

पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) के रावलाकोट में प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम 7 लोगों की मौत और 23 के घायल होने की ख़बर है। रिपोर्टों के मुताबिक़, प्रदर्शनकारियों पर मशीनगनों और ड्रोन से हमले किए गए। मृतकों में बच्चों के शामिल होने की भी ख़बर है।
दरअसल, स्थानीय लोग महंगाई, बिजली की ऊंची दरों, खाद्य संकट और राजनीतिक अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सरकार पर आंदोलन को बलपूर्वक दबाने का आरोप लगाया है।
Share this content:



Post Comment