गाज़ियाबाद: वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद पुलिस का बयान, जांच में जुटीं

एजेंसियां
गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात क़रीब 9 बजे ज़ोरदार धमाका हुआ। धमाके से चौकी की दो खिड़कियों के शीशे टूट गए और दीवार में दरार आ गई। घटना के समय चौकी में मौजूद एक सब-इंस्पेक्टर सुरक्षित रहे, जबकि कांच लगने से एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।घटना के बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता और ATS ने मौक़े का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में घटनास्थल से विस्फोटक, बारूद या रासायनिक अवशेष मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर घटना की ज़िम्मेदारी लेने के दावे की भी जांच की जा रही है। धमाके की असली वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद ने घटना के संबंध में मीडिया को जानकारी दी।#Ghaziabad #Vasundhara #Indirapuram #UPPolice #ThePillarIndia@Uppolice #ghaziabadpolice
Share this content:



Post Comment