No Barat No Jahez

न बारात, न दहेज, न फिज़ूलख़र्ची! मौलाना शफीक़ अहमद क़ासमी के बेटे का सादगीपूर्ण निकाह बना मिसाल

No-Barat-No-Jahez-820x1024 न बारात, न दहेज, न फिज़ूलख़र्ची! मौलाना शफीक़ अहमद क़ासमी के बेटे का सादगीपूर्ण निकाह बना मिसाल

मालेगांव, 7 नवंबर: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के वरिष्ठ ऑर्गनाइज़र मौलाना शफीक़ अहमद क़ासमी के बेटे मौलाना हाफिज़ मोहम्मद तल्हा अंसारी का निकाह 3 नवंबर को मालेगांव की यूसुफिया मस्जिद में सादगी के साथ संपन्न हुआ। इस निकाह की ख़ास बात यह रही कि न बारात निकाली गई, न दहेज का लेन-देन हुआ और न ही फिज़ूलख़र्ची की गई।

कार्यक्रम में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नाज़िम-ए-उमूमी मौलाना मोहम्मद हकीमुद्दीन क़ासमी शामिल हुए। उन्होंने मौलाना शफीक़ अहमद क़ासमी और दोनों परिवारों को मुबारकबाद दी तथा जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद असअद मदनी का शुभकामना संदेश भी पहुंचाया।

इस मौक़े पर मौलाना हकीमुद्दीन क़ासमी ने कहा कि निकाह एक इबादत और सुन्नत-ए-नबवी है। समाज को निकाह आसान और सादा बनाना चाहिए तथा ग़ैरज़रूरी रस्मों, दहेज और फिज़ूलख़र्ची से बचना चाहिए। उन्होंने युवाओं को वैवाहिक जीवन की ज़िम्मेदारियों और एक-दूसरे के अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी ज़ोर दिया।

कार्यक्रम में मौलाना इफ्तिख़ार सालिक क़ासमी, मौलाना जमाल नासिर अय्यूबी और कारी हिफ्ज़ुर्रहमान शम्सी ने भी निकाह में सादगी, दहेज प्रथा के खात्मे और रिश्तों में दीनदारी को प्राथमिकता देने की अपील की।

मौलाना गुलाम मोहम्मद वस्नवी लाइब्रेरी, मालेगांव की ओर से भी दोनों परिवारों को मुबारकबाद दी गई और नवविवाहित जोड़े के सुखी एवं ख़ुशहाल जीवन के लिए दुआ की गई।

Share this content:

You May Have Missed