13,629 फीट की ऊंचाई पर भारतीय वायुसेना ने रचा इतिहास, न्योमा एयरफील्ड पर IL-76MD की सफल लैंडिंग

भारतीय वायुसेना (IAF) ने विमानन इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय वायुसेना के IL-76MD सैन्य परिवहन विमान ने लद्दाख़ के न्योमा में समुद्र तल से 13,629 फीट की ऊंचाई पर सफल लैंडिंग की है। इसे दुनिया में इस विमान की अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर की गई लैंडिंग बताया गया है।
यह उपलब्धि विमान की असाधारण क्षमता के साथ-साथ उसके चालक दल के बेहतरीन कौशल, सटीकता और पेशेवर दक्षता का शानदार उदाहरण है।
इस ऐतिहासिक सफलता से भारत की रणनीतिक एयरलिफ्ट क्षमता को भी मज़बूती मिली है। बेहद चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में हासिल की गई यह उपलब्धि भारतीय वायुसेना की तैयारियों और सामर्थ्य को दर्शाती है।
भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर साबित किया है कि मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी उसकी पहुंच और क्षमता की कोई सीमा नहीं।
Share this content:



Post Comment