MF Farooqi Punjab Police Special DGP

पंजाब पुलिस में एम.एफ. फारूक़ी को बड़ी ज़िम्मेदारी, बने स्पेशल DGP

1995 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी की नियुक्ति पर मुस्लिम संगठन पंजाब ने दी मुबारकबाद

MM-Farooqi-Punjab-DGP-818x1024 पंजाब पुलिस में एम.एफ. फारूक़ी को बड़ी ज़िम्मेदारी, बने स्पेशल DGP

जालंधर, 7 नवंबर: पंजाब सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी मोहम्मद फ़ैयाज़ फारूक़ी (एम.एफ. फारूक़ी) को पदोन्नत कर स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (Special DGP) नियुक्त किया है। उन्हें जालंधर कैंट स्थित स्टेट आर्म्ड पुलिस (SAP) की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

वर्ष 1995 बैच के IPS अधिकारी फारूक़ी की इस नियुक्ति को उनकी लंबी प्रशासनिक सेवा, अनुभव और पुलिस विभाग में योगदान के सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है।

उनकी इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों, सहयोगियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मुस्लिम संगठन पंजाब के पदाधिकारियों ने भी उन्हें मुबारकबाद पेश की।

ग़ौरतलब है कि एम.एफ. फारूक़ी 1995 बैच के पंजाब कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। पंजाब सरकार के 7 नवंबर के प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें Special DGP, State Armed Police, Jalandhar Cantonment की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed