Molana Arshad Madani on Releigion and Hate

मौलाना अरशद मदनी का बयान:नफरत की राजनीति को जनता का जवाब, इंसानियत और इंसाफ की जीत

Molana-Arshad-Madani-on-Releigion-and-Hate-819x1024 मौलाना अरशद मदनी का बयान:नफरत की राजनीति को जनता का जवाब, इंसानियत और इंसाफ की जीत

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने गाज़ा में इज़राइली हमलों और अमेरिका तथा इज़राइल के हालिया चुनावी नतीजों को लेकर नफरत, धार्मिक भेदभाव और मज़हब के नाम पर सियासत करने वाली ताक़तों पर निशाना साधा है।

मौलाना मदनी ने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करने और सत्ता में बने रहने की कोशिश करने वालों को इन चुनावी नतीजों से सबक़ लेना चाहिए। उनके मुताबिक़, अमेरिका में अब्दुल एल-सैयद की ऐतिहासिक जीत इस बात का संदेश है कि नफरत और धार्मिक पूर्वाग्रह के बावजूद इंसानियत और इंसाफ की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

ग़ौरतलब है कि मिशिगन से अब्दुल एल-सैयद अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित होने वाले पहले मुस्लिम बने हैं। चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें जिहादी और शरिया क़ानून लागू करने की मंशा रखने वाला बताकर निशाना बनाया था। इसके बावजूद उनकी जीत को अमेरिकी मुस्लिम समुदाय की राजनीतिक भागीदारी के लिहाज़ से एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

उधर इज़राइल के चुनाव में भी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को बहुमत नहीं मिला, जबकि अरब पार्टियों ने रिकॉर्ड 19 सीटें हासिल कीं।

मौलाना मदनी ने गाज़ा में मासूम बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों की मौत, तबाही, भुखमरी और बेघर होने की घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि दुनिया भर में इनके ख़िलाफ़ उठती आवाज़ें इस बात का सबूत हैं कि इंसानियत आज भी ज़िंदा है। उन्होंने ज़ोर दिया कि ज़ुल्म और नाइंसाफी पर आधारित सत्ता हमेशा क़ायम नहीं रह सकती।

मौलाना अरशद मदनी के मुताबिक़ नफरत और धार्मिक भेदभाव की राजनीति का जवाब इंसाफ, इंसानियत और एकता से दिया जाना चाहिए।

Share this content:

You May Have Missed