लखनऊआगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस खाई में पलटी; 3 की मौत , 45 घायल

BIG BREAKING |
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के ज़ीरो पॉइंट पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर क़रीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक 3 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि क़रीब 45 लोग घायल हुए हैं।बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। पुलिस, फायर सर्विस और SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को KGMU ट्रॉमा सेंटर और लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए घायलों को बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Share this content:



Post Comment