मदरसे के बच्चों से मिले हिमंता बिस्वा सरमा, बोले- ये युवा ही असम का भविष्य;दूसरी ओर जारी है बुलडोज़र एक्शन

1000388841-595x1024 मदरसे के बच्चों से मिले हिमंता बिस्वा सरमा, बोले- ये युवा ही असम का भविष्य;दूसरी ओर जारी है बुलडोज़र एक्शन

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को एक रैली के दौरान प्रोटोकॉल तोड़कर मदरसे के बच्चों से मुलाक़ात की और उनसे हाथ मिलाया। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि ये युवा ही असम का भविष्य हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के हर जिले में स्कूल, कॉलेज, ITI, मेडिकल कॉलेज और स्किल सेंटर बनाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को बेहतर शिक्षा और कौशल के अवसर मिल सकें।ग़ौरतलब है कि दो दिन पहले भी मुख्यमंत्री ने मदरसे के बच्चों से मुलाक़ात का एक वीडियो साझा किया था। वहीं दूसरी ओर, असम में कथित अतिक्रमण के ख़िलाफ बुलडोज़र कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री दीपावली से पहले और दीपावली के दौरान भी इन कार्रवाइयों के वीडियो साझा कर चुके हैं। उन्होंने साफ कहा है कि सरकारी ज़मीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।एक तरफ मदरसे के बच्चों से मुलाक़ात और शिक्षा के अवसरों की बात, तो दूसरी तरफ अतिक्रमण हटाने के नाम पर बुलडोज़र कार्रवाई; मुख्यमंत्री की इन दोनों तरह की सोशल मीडिया पोस्ट ने असम में उनके राजनीतिक और प्रशासनिक रुख़ को लेकर चर्चा तेज़ कर दी है।#HimantaBiswaSarma,#Assam #Madrasa, #BulldozerAction,#AssamPolitics@himantabiswa,#CMOfficeAssam,

Share this content:

You May Have Missed