लद्दाख की वादियों में सर्दियों का ख़ूबसूरत आग़ाज़, LG विनय कुमार सक्सेना ने साझा कीं तस्वीरें

लद्दाख की सुनहरी वादियां, चमकती नदियां, साफ आसमान और बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां इन दिनों क़ुदरत की ख़ूबसूरती का अनूठा नज़ारा पेश कर रही हैं। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) ने सोशल मीडिया पर लद्दाख की दो ख़ूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और सर्दियों के आकर्षण को सामने रखा है।उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि साफ-सुथरी हवा, सुनहरे नज़ारे, चमकती नदियां और बर्फ से ढकी पहाड़ियां लद्दाख की ख़ूबसूरती में चार चांद लगा रही हैं।

उन्होंने पर्यटकों को सर्दियों में लद्दाख आने और हिमालय की शांति, स्वच्छ वातावरण और स्थानीय लोगों के आतिथ्य का अनुभव करने का न्योता भी दिया।LG सक्सेना के मुताबिक़, लेह में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 1 से 25 के बीच है, जबकि दिन का तापमान 1 से 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।ग़ौरतलब है कि विनय कुमार सक्सेना इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल रह चुके हैं। उन्होंने 13 मार्च 2026 को लद्दाख के चौथे उपराज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था।
Share this content:



Post Comment