ओवैसी बोले- यह UCC नहीं, हिंदू सिविल कोड है

मुंबई के इस्लाम जिमखाना में AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए।
ओवैसी ने आरोप लगाया कि UCC के नाम पर ग़ैर-हिंदू समुदायों पर हिंदू सिविल कोड थोपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सरकारी प्रश्नावली में बहुविवाह और तलाक़ से जुड़े सवालों का ज़िक्र करते हुए पूछा कि हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) पर कोई सवाल क्यों नहीं है।
ओवैसी ने धार्मिक स्वतंत्रता और मुस्लिम पर्सनल लॉ के अधिकारों को लेकर भी चिंता जताई।
Share this content:



Post Comment