सहारनपुर: गंगोह में मुस्लिम लड़कियों की हिंदू युवकों से शादी की ख़बरों पर पुलिस ने दी सफाई

सहारनपुर के गंगोह में मुस्लिम लड़कियों की हिंदू युवकों से शादी कराए जाने की सोशल मीडिया पर प्रसारित ख़बरों को लेकर सहारनपुर पुलिस ने बयान जारी किया है।पुलिस के मुताबिक़, रफ्शा और गुलफ्शा नाम की दोनों मुस्लिम लड़कियों की शादी जिन युवकों से हो रही है, वे भी मुस्लिम हैं और मेवात के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि मेवात में इस समुदाय के लोग परंपरागत रूप से हिंदू नाम रखते हैं। दोनों पक्ष एक ही जाति से ताल्लुक रखते हैं।पुलिस ने मामले में किसी भी तरह की सांप्रदायिक संवेदनशीलता से इनकार करते हुए कहा है कि इलाक़े में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। इस संबंध में सीओ गंगोह ने भी बाइट जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।#Saharanpur #Gangoh #SaharanpurPolice #UttarPradesh #PoliceStatementSaharanpur saharanpurpol
Share this content:



Post Comment