Kishtward J&K

किश्तवाड़ में सेना के साथ गश्त पर गए दो SPO लापता, गोलीबारी की आवाज़ के बाद बढ़ी चिंता

Kishtwad-JK-936x1024 किश्तवाड़ में सेना के साथ गश्त पर गए दो SPO लापता, गोलीबारी की आवाज़ के बाद बढ़ी चिंता

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक चिंताजनक ख़बर सामने आई है। दच्छन-मारवाह इलाक़े में सेना के साथ गश्त पर गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) लापता हो गए हैं। उनकी पहचान 40 वर्षीय रशपाल कुमार और 54 वर्षीय बाबी चंद के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक़, दोनों SPO धेरना पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इलाक़े में गोलीबारी की आवाज़ सुनाई दी। इसके बाद दोनों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दोनों की तलाश के लिए आसपास के इलाक़ों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फिलहाल दोनों के लापता होने की परिस्थितियों और गोलीबारी की वजह को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

Share this content:

You May Have Missed