Dhirender Shastri in UAE

UAE के अजमान में डॉ. बू अब्दुल्लाह ने किया धीरेन्द्र शास्त्री का स्वागत, भारत-UAE की दोस्ती को मज़बूत बनाने पर दिया ज़ोर

Dhirender-Shastri-in-UAE-818x1024 UAE के अजमान में डॉ. बू अब्दुल्लाह ने किया धीरेन्द्र शास्त्री का स्वागत, भारत-UAE की दोस्ती को मज़बूत बनाने पर दिया ज़ोर

अजमान: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री UAE के अजमान पहुंचे, जहां दुबई के कारोबारी और बू अब्दुल्लाह ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. बू अब्दुल्लाह ने उनका स्वागत किया और भारतीय सनातन संस्कृति पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया।

इस मौक़े पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति और परंपरा के संदेश के साथ अजमान आए हैं। उन्होंने अपने मेज़बान डॉ. बू अब्दुल्लाह की तारीफ करते हुए कहा कि भारत में उनके नाम से कई लोगों को मिर्ची लगती है, लेकिन उनमें रिश्ते निभाने की अच्छी ख़ूबी है। रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन रिश्ते बनाए रखे जा सकते हैं।

उन्होंने UAE के नेतृत्व, परिवारों और लोगों की ख़ुशहाली की कामना करते हुए भारत और अजमान के रिश्तों को और मज़बूत बनाने की प्रार्थना की। वहीं, डॉ. बू अब्दुल्लाह ने इस आयोजन को भारत की सनातन संस्कृति और विरासत का विशेष उत्सव बताया।

Share this content:

You May Have Missed