इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध 5 साल के लिए और बढ़ा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध इस्लामी धर्म प्रचारक डॉ. ज़ाकिर नाइक द्वारा स्थापित संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर लगे प्रतिबंध को अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने फैसले के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को ख़तरे का हवाला दिया है।सरकारी अधिसूचना में डॉ. ज़ाकिर नाइक के भाषणों और बयानों का भी उल्लेख किया गया है। सरकार का आरोप है कि उनके बयान विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा दे सकते हैं।ग़ौरतलब है कि इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर पहली बार नवंबर 2016 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद 2021 में भी प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ाया गया था।#
Share this content:



Post Comment