कुलगाम हमले की जांच में NIA की एंट्री, 3 आतंकियों के शामिल होने का शक

🚨 श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मीर बाज़ार के पास CRPF चेकपोस्ट पर हुए हमले की जांच तेज़ हो गई है। गुरुवार को NIA की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर फॉरेंसिक सबूत जुटाए और हमले से जुड़े हालात का जायज़ा लिया।पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक़, हमले में कम से कम तीन आतंकवादी शामिल थे, जिनमें से दो के विदेशी नागरिक होने का शक है। हमलावरों ने AK-47 से CRPF जवानों पर गोलीबारी की थी और पेड़-पौधों तथा दलदली इलाक़े का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।जांच एजेंसियां CCTV फुटेज खंगाल रही हैं। वहीं, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के संदेह में कम से कम तीन संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि इनमें से किसी ने हमलावरों को रेकी और ठहरने जैसी मदद दी हो।हमले में घायल तीन CRPF जवानों में से दो को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि एक जवान का 92 बेस अस्पताल, श्रीनगर में इलाज जारी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हाल जाना।सुरक्षा बलों ने इलाक़े में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
Share this content:



Post Comment