मौलाना अरशद मदनी की सेहत को लेकर आई राहत भरी ख़बर!

नई दिल्ली/देवबंद: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी की सेहत को लेकर उनके चाहने वालों के लिए राहत की बात है। दिल्ली में बड़े डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है, हालांकि, कमज़ोरी और तबीयत में पूरी तरह सुधार न होने की परेशानी अभी बरक़रार है, लेकिन ज़्यादातर मेडिकल जांचों के नतीजे राहत देने वाले हैं।
इस बीच दिल्ली में मौलाना मदनी से कई लोगों ने मुलाक़ात की उनके हाल जाने। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआओं का सिलसिला जारी है।
Share this content:



Post Comment