Delhi Waqf Board

दिल्ली वक़्फ बोर्ड: उम्मीद पोर्टल पर 83%संपत्तियों को मंज़ूरी, 380 का रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट

Delhi-Waqf-Board-819x1024 दिल्ली वक़्फ बोर्ड: उम्मीद पोर्टल पर 83%संपत्तियों को मंज़ूरी, 380 का रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट

नई दिल्ली, 15 नवंबर 2026

दिल्ली वक़्फ बोर्ड की 2,250 पंजीकृत संपत्तियों में से 1,870 (83.1%) को उम्मीद पोर्टल पर मंज़ूरी मिली है, जबकि 380 (16.9%) संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट कर दिया गया। ये आंकड़े वक़्फ वेलफेयर फोरम की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल 2026 को रजिस्ट्रेशन के लिए छह महीने की अतिरिक्त मोहलत देते हुए अंतिम तारीख़ 14 नवंबर 2026 तय की थी।

वक़्फ वेलफेयर फोरम ने रिजेक्शन के लिए ज़िला प्रशासन और वक़्फ बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। अब सवाल है कि रिजेक्ट हुई 380 संपत्तियों के मुतवल्लियों को दोबारा रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा या नहीं?

Share this content:

Previous post

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी में 209 उम्मीदवारों की कथित लिस्ट पर बवाल, योगी-पंकज चौधरी ने बताया फर्ज़ी

Next post

बारामूला के बाग में खुदाई के दौरान मिले तीन ज़िंदा हैंड ग्रेनेड, इलाक़े में सतर्कता

You May Have Missed