बारामूला के बाग में खुदाई के दौरान मिले तीन ज़िंदा हैंड ग्रेनेड, इलाक़े में सतर्कता

जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कश्मीर स्थित बारामूला ज़िले के दूरहामा इलाक़े में रविवार को पानी की पाइपलाइन बदलने के दौरान तीन ज़िंदा हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।
जानकारी के मुताबिक़, पानी की सप्लाई पाइपलाइन बदलने के लिए JCB मशीन से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान एक स्थानीय बाग में पॉलीथिन बैग में लिपटे जंग लगे तीन हैंड ग्रेनेड मिले।
सूचना मिलने के बाद बारामूला की बम निरोधक टीम (BDS) को मौक़े पर बुलाया गया है। टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Share this content:



Post Comment