जय शाह लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन चुने गए, निर्विरोध मिला समर्थन

भारतीय क्रिकेट प्रशासक जय शाह को एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चेयरमैन चुना गया है। वह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए इस पद पर बने रहेंगे। बाली में हुई ICC बोर्ड और कमेटी की बैठक में डायरेक्टर्स ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे निर्विरोध मंज़ूरी मिली।
दोबारा ज़िम्मेदारी मिलने पर जय शाह ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि ICC चेयरमैन के रूप में सेवा करना उनके लिए बड़े सम्मान के साथ एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी है।
Share this content:



Post Comment