यूपी में अब मुस्लिम CM चाहिए! | सपा-कांग्रेस को साजिद रशीदी की खुली चेतावनी | मुस्लिम सियासत पर बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुस्लिम मुख्यमंत्री और मुस्लिम समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने बड़ा बयान दिया है।
दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौलाना साजिद रशीदी ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और अन्य विपक्षी दलों से मुस्लिम मुख्यमंत्री का ऐलान करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मुसलमान वर्षों से राजनीतिक पार्टियों को वोट देते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें सत्ता में उचित हिस्सेदारी नहीं मिली। उन्होंने सभी संबंधित पार्टियों को एक महीने का वक्त देते हुए कहा कि अगर मुस्लिम मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया गया तो उत्तर प्रदेश के ज़िलों और क़स्बों में अभियान चलाकर मुसलमानों से इन पार्टियों को वोट न देने की अपील की जाएगी।
देखिए मौलाना साजिद रशीदी की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस और जानिए उन्होंने मुस्लिम राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर क्या-क्या कहा।
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और The Pillar India को Subscribe जरूर करें।
Share this content:



Post Comment