भारत की विविधता और सांस्कृतिक सौहार्द की सराहना, ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने अक्षरधाम मंदिर का किया दौरा

ईरान की इस्लामिक कल्चर एंड रिलेशंस ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद महदी इमानिपुर ने नई दिल्ली में भारतीय विशिष्ट व्यक्तित्व श्री ज्ञानमुनिदास स्वामी से मुलाक़ात की और प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया।
इस मुलाक़ात में भारत और ईरान की समृद्ध सभ्यताओं के बीच ऐतिहासिक संबंधों, अंतरधार्मिक संवाद, आपसी समझ और सांस्कृतिक सद्भाव के महत्व पर ज़ोर दिया गया।
इस अवसर पर भारत की विविधता, साझा मानवीय मूल्यों और विभिन्न धर्मों के बीच सौहार्द की भावना को भी रेखांकित किया गया।
Share this content:



Post Comment