जेल से रिहा होते ही आज़म ख़ान का बयान: “चुनाव नहीं, इंक़लाब होगा;बदलाव नहीं, सैलाब आएगा”

1000397308-820x1024 जेल से रिहा होते ही आज़म ख़ान का बयान: “चुनाव नहीं, इंक़लाब होगा;बदलाव नहीं, सैलाब आएगा”

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान ने डासना जेल से रिहा होकर घर पहुंचने के बाद राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा, “चुनाव नहीं होगा, इंक़लाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब आएगा।”आज़म ख़ान ने कहा कि अब लोग जाति और धर्म के नाम पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि चुनाव मुद्दों पर आधारित होंगे। उन्होंने संविधान के लिए संघर्ष करने की बात कहते हुए कहा कि वे हमेशा संविधान के लिए जान देने को तैयार रहे हैं।उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का ज़िक्र करते हुए कहा, “क्या मैं माफिया हूं? मैंने बच्चों के लिए स्कूल खोले, एक यूनिवर्सिटी बनाई।” उन्होंने तंज़ करते हुए कहा कि अगर किसी को ‘मुर्गी चोर’, ‘बकरी चोर’ या ‘भैंस चोर’ जैसे आरोपों में दोषी माना जा सकता है, तो वह भी एक यूनिवर्सिटी बनाने की दुआ करता है।आज़म ख़ान ने संवैधानिक संस्थाओं से अपनी साख बनाए रखने और उसे बचाने की अपील भी की।

Share this content:

You May Have Missed